फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बीच चला बुलडोजर, तोड़े अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। लोकनिर्माण विभाग ने विरोध के बावजूद बृहस्पतिवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में वीरभद्र मार्ग पर आधा दर्जन अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। इसी बीच स्थानीय व्यापारी नेता भी अपनी राजनीति चमकाने में जुटे रहे। काफी देर तक लोनिवि अफसरों को व्यापारी नेता कार्रवाई में ढील देने की दलील देते रहे। आखिरकार बहस बेअसर रही तो अपनी राह चलते बने। लोक निर्माण विभाग की टीम दो जेसीबी लेकर वीरभद्र मार्ग पर अतिक्रमण को ध्वस्त करने पहुंची।
विज्ञापन

अतिक्रमण विरोधी टीम पूर्व में भी वीरभद्र मार्ग का चिह्नीकरण कर चुकी है। लोगों द्वारा बहस करने के बाद बृहस्पतिवार को दोबारा निशान लगाने पड़े। इसके बाद अवैध व्यवसायिक निर्माणों और चार झुग्गी झोपड़ियों को ध्वस्त किया गया। प्रवर्तन दल सड़क के केंद्र बिंदु से दोनों ओर 40-40 फुट नापकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर रही थी। इस पर स्थानीय लोगों ने यह कहते हुए आपत्ति जाहिर की कि पुराने नक्शे के हिसाब से दोनों ओर 30-30 फुट सीमांकन किया जाए उसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो।
इस पर लोनिवि अफसरों ने स्थानीय लोगों की दलील ठुकराते हुए ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया। इस बीच नगर उद्योग प्रतिनिधि व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदत्त शर्मा भी मौके पर पहुंचे गए और प्रवर्तन दल से बहस करने लगे। व्यापारी नेता के कुतर्क और भीड़ को भड़काने की आशंका में प्रवर्तन दल ने पुलिस फोर्स की मदद से लोगों को तितर-बितर किया और ध्वस्तीकरण शुरू करवाया। काफी देर तक चले इस हंगामे के बाद विभाग ने अपनी कार्रवाई समाप्त की। लोनिवि के जेई आरसी कैलखुरा के मुताबिक निशानदेही कर ली गई है अब शुक्रवार को दोबारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें