ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के तहत विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मुख्य नगर आयुक्त से गुहार लगाई है। निराकरण न होने पर शनिवार को धरना देने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को पार्षद मीनाक्षी बिरला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य नगर आयुक्त प्रेमलाल को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर उन्होंने नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की भर्ती, कूड़े की गाड़ियों पर ड्राइवरों की भर्ती करने, सफाई कर्मचारी महिलाओं से कूड़े की ठेलियां नहीं खिंचवाने और सभी कर्मचारियों का वेतन समय पर दिए जाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके लिए मजबूरन शनिवार से इन समस्याओं के निराकरण के लिए नगर निगम कार्यालय के समक्ष धरना देने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर रविंद्र बिरला, जगावर सिंह, सुनील भारती, सेवा राम, अमित कुमार, राजेश सूद, शोरभ मखवाना, संदीप भारती, सुमित्रा देवी, मितलेश आदि मौजूद थे।