फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा टेक्नोलॉजी करेगी युवाओं का ‘विकास’

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। तीर्थनगरी के श्यामपुर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक सहित प्रदेश में तीन स्किल डेवलपमेंट सेंटर खुलने जा रहे हैं। इस मामले में टाटा टेक्नोलॉजीज और शासन के मध्य समझौता हस्ताक्षर भी हो चुका है। इस केंद्र पर टाटा कंपनी युवाओं में स्किल डेवलपमेंट का काम करेगी। ऋषिकेश के अलावा यह केंद्र काशीपुर और देहरादून में भी खुलेगा। केंद्र चालू होने के बाद युवाओं में न सिर्फ कौशल विकास होगा बल्कि रोजगार के द्वार भी खुलेंगे।
विज्ञापन

कई वर्षों से उपेक्षा की मार झेल रहे राजकीय पॉलीटेक्निक ग्रीन मॉडल संस्थान खदरी श्यामपुर को टाटा टेक्नोलॉजीज का सहारा मिलने जा रहा है। इससे न सिर्फ संस्थान की खाली पड़ी भूमि का उपयोग हो सकेगा बल्कि पुनरुद्घार के रास्ते भी खुलेंगे। पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने बताया कि टाटा टेक्नोलॉजीज ने कॉलेज की करीब 5200 वर्ग फुट जमीन (कारपेट एरिया) पर इस स्पोक सेंटर बनाए जाने की मंजूरी मांगी है। इसके लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से जमीन हस्तांतरित करने की मंजूरी का पत्र शासन को भेज दिया गया है। काशीपुर में भी 5200 वर्ग फुट भूमि की तलाश पूरी हो चुकी है।

देहरादून में खुलेगा हब सेंटर
सेंटर के तहत देहरादून स्थित वीमेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (डब्ल्यूआईटी) को हब सेंटर के रूप में विकसित करने का निर्णय हुआ है। यहां कंपनी को 15 हजार वर्ग फुुट भूमि हस्तांतरित भी कर दी गई है। कंपनी की मंशा है कि जरूरत के हिसाब से युवाओं में कौशल विकास कर उन्हें रोजगार दिया जाएगा। डिमांड एंड सप्लाई का केंद्र देहरादून स्थित केंद्र से होगा।
विज्ञापन


पॉलीटेक्निक कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था का संकट भी दूर होगा
करीब 12 एकड़ में फैले राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में सेंटर खुलने से कई सिरदर्दी दूर हो जाएगी। गौरतलब है कि हाल ही में शासन ने संस्थान में संविदा पर कार्यरत सुरक्षा कर्मियों को हटा दिया था। इसकी वजह से संस्थान की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए थे। वर्तमान में भी गांव वालों के भरोसे संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था का काम चल रहा है। प्रिंसिपल सुनील कुमार का कहना है कि स्पोक सेंटर खुलने से भवनों का उपयोग तो होगा ही, कंपनी के सुरक्षा गार्डों से पॉलीटेक्निक कॉलेज की देेखभाल भी स्वत: हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें