ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । डांडा मंडल क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की ओर से बूथ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर छह बूथों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक की ओर से अभी तक क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए कोई भी घोषणा नहीं की गई। पूरे प्रदेश में बदलाव की लहर यहां की जनता अब बदलाव चाहती है कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र प्रदेश की गलत नीतियों को घर घर पहुंचाएंगे।
इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही भाजपा व अन्य दलों से आए दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद डबराल, विरेंद्र बिष्ट, बृजमोहन बिष्ट, वैशाख पयाल, विकाश नेगी, नरेश जखमोला, दीपक गढ़प्रेमी, विरेंद्र, विजेंद्र सिंह, कर्म सिंह, हुमा देवी, शांता देवी, सुनीता देवी, बचन सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।