फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि से वंचित होने की कगार पर हरिपुरकलां के 150किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला। पीएम किसान सम्मान निधि योजना को लेकर रायवाला में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। यहां हरिपुरकलां के ग्रामीण अभिलेख न मिल पाने के कारण योजना से वंचित हैं। इसके विरोध में 150 किसानों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर लोकसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। मंगलवार को हरिपुरकलां के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान सतेंद्र धमांदा के नेतृत्व में बैठक कर किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से वंचित रखने पर तहसील प्रशासन को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि ढाई साल से बंदोबस्ती कार्य का हवाला देकर गांव की कंप्यूटरीकृत खतौनी को लॉक किया गया है। इसके चलते भू-अभिलेख नहीं मिल पाने के चलते जरूरी कार्य बाधित हैं। तहसील दिवस के माध्यम से इस समस्या को रखा जा चुका है। आवेदन की समय सीमा 14 फरवरी होने के कारण किसान परेशान हैं। इस अवसर पर विक्रम सिंह, जगदीश भटकोटि, वेद प्रकाश ग्वाड़ी, जीवन जोशी, सत्यप्रकाश भटट्र सतेंद्र पयाल, दलीप सिंह, नंदलाल आदि रहे।
विज्ञापन


कोट्स
हमने सचिवालय से कुछ रिकार्ड की पीडीएफ फाइल बनवाई है। उसके आधार पर खतौनी जारी की जारी की जाएगी। जल्द ही ग्रामीणों को योजना के साथ जोड़ा जाएगा।
- प्रेम लाल, एसडीएम, ऋषिकेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें