फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: श्यामपुर से ढालवाला तक बनेगी 10.88 किमी की एलिवेटेड रोड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर को जाम की स्थिति से निजात दिलाने के लिए पहले चरण में श्यामपुर से ढालवाला तक 10.88 किमी की एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। जिसको लेकर एनएच खंड डोईवाला की ओर से तैयारी लगभग पूरी कर ली गई हैं। एनएच ने डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी है। हालांकि इस डीपीआर में मामूली संशोधन किए जाने बाकी है।



सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से श्यामपुर में नेपाली फार्म के पास से तपोवन तक एलिवेटेड रोड बनाया जाना प्रस्तावित है। केंद्र सरकार की यह योजना ऋषिकेश शहर में जाम, भीड़भाड और सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने में काफी हद तक कारगर साबित होगी।
विज्ञापन


लोनिवि एनएच खंड डाेईवाला के अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे ने बताया कि योजना के पहले चरण में नेपाली फार्म के पास से ढालवाला तक एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य किया जाएगा। जिसकी लंबाई करीब 10.88 किमी है। इसके लिए विभाग की ओर से 1590 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाकर शासन को भेजी गई है।



बताया कि एलिवेटेड रोड निर्माण के दौरान सड़क चौड़ीकरण के लिए विद्युत पोल, पेयजल लाइन आदि के स्थानांतरण के लिए यूपीसीएल, जल संस्थान आदि विभागों से आगणन मांगे गए थे। जिसमें लगभग सभी विभागों की ओर से आगणन प्राप्त हो चुके है। लेकिन विद्युत पोल के स्थानांतरण के संबंध में यूपीसीएल से आगणन अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। यूपीसीएल की ओर से आगणन प्राप्त होने पर इसे भी डीपीआर में शामिल किया जाएगा। जिसके बाद पहले चरण में एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


-



शहर की आर्थिकी पर नहीं पड़ेगा असर, आबादी क्षेत्रों में बनेंगे एक्जिट पास

एलिवेटेड रोड निर्माण की इस योजना से शहर की आर्थिकी, पर्यटन, तीर्थाटन, व्यापार आदि पर किसी भी तरह का असर नहीं पड़ेगा। इसके लिए एलिवेटेड रोड के मार्ग पर पड़ने वाले आबादी क्षेत्रों में प्रर्याप्त एक्जिट पास बनाए जाएंगे। एनएच डाेईवाला के ईई नवनीत पांडे ने बताया कि एलिवेटेड रोड के मार्ग पर श्यामपुर, गुमानीवाला, योगनगरी रेलवे स्टेशन, इंद्रमणि बडोनी चौक, ढालवाला आदि संभावित स्थानों पर एक्जिट पास बनाए जाएंगे। जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें