प्रदेश सरकार की ओर से धामों में दर्शन करने के लिए देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण की बाध्यता खत्म करने के बाद अब
चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को उड़ीसा और राजस्थान और पंजाब से आए यात्री तीन बसों से चारधाम के लिए रवाना हुए। वहीं एआरटीओ कार्यालय में 31 ग्रीन कार्ड बनाए गए। चारधाम यात्रा बस अड्डे पर भी यात्रियों की चहल पहल दिख रही है। चारधाम की यात्रा पर गए यात्रियों का कहना था कि कुछ दिन पहले उन्होंने चारधाम यात्रा पर जाने की योजना बनाई थी, लेकिन पंजीकरण की बंदिश होने के कारण उन्होंनें अपना कार्यक्रम रद कर दिया था। अब जब उनके बाद पंजीकरण की बाध्यता खत्म होनी की सूचना मिली, वह अपने- अपने राज्यों से चारधाम की यात्रा के लिए निकल पड़े। संयुक्त यात्रा रोटेशन व्यवस्था समिति के बुकिंग क्लर्क आशुतोष तिवारी ने बताया कि तीन बसों 107 यात्रियों का दल रवाना हुआ।