फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 100 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
बापूग्राम राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लगा स्वास्थ्य शिविर । - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। वीरभद्र उद्योग व्यापार मंडल समिति की ओर से रविवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय बापूग्राम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नेत्र, त्वचा, स्त्री रोग, शुगर, हिमोग्लोबीन और थायराइड की पैथोलॉजी जांच नि:शुल्क की गई। इसमें 100 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। क्षेत्रीय पार्षद लक्ष्मी रावत और एसबीएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने संयुक्त रूप शिविर का शुभारंभ किया। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अतेरियो चक्रवर्ती, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रीना बिष्ट और नेत्र सर्जन डॉ. राजे नेगी ने शिविर में आए लोगों को चिकित्सीय परामर्श के साथ मुफ्त दवाइयां दीं। व्यापार मंडल समिति के अध्यक्ष राजेश चमोली ने बताया कि शिविर में करीब 100 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य गंभीर सिंह तड़ियाल, कृष्णा शाह, विजय शर्मा, सर्वजीत यादव, विजय बडोनी, कमलेश, कमल चतुर्वेदी, पूरण डोभाल, संजय राजपूत, संतोष कुमार, सुरेंद्र नेगी, पराग गर्ग, त्रिलोकनाथ गुप्ता, विपिन त्यागी, सुभाष गोयल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें