फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला प्रतियोगिता में मुकेश शाह प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। स्वामी विवेकानंद स्मृति ट्रस्ट, एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप ऑफ यूथ और चंद्रेश्वर सुधार समिति की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मायकुंड स्थित स्वामी विवेकानंद वाटिका में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम किशोर सकलानी मुनिकीरेती थाना प्रभारी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ कर किया गया। कार्यक्रम में वॉल पेंटर राजेश चंद्रा और नगर निगम के एसआई सचिन रात को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मनित किया गया।
विज्ञापन

आर्ट प्रतियोगिता में बच्चों ने नशा मुक्ति, स्वच्छ भारत व महिला सशक्तीकरण पर आर्ट के माध्यम से जागरूक किया। प्रतियोगिता में मुकेश शाह चंद्रेश्वर नगर ने प्रथम स्थान, चांदनी मायाकुंड ने द्वितीय और सुशील चंद्रेश्वर पब्लिक स्कूल तृृतीय स्थान पर रहे। मुख्यातिथि ने स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में बताया। इस मौके पर विजयी लक्ष्मी शर्मा, शिव कुमार, विनोद जुगलान, अरुण मनवाल, अमित सिंह, राजेंद्र बहुगुणा, रोमी राजपूत, नगमा, बिहारी मौर्य, मोहन शर्मा, अनूप गुप्ता, राकेश कंडवाल, राजेश साहनी, अभिषेक भट्ट, प्रमोद शर्मा, विवेक गोस्वामी, सुग्रीव यादव, विनय मनजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें