फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर 10 ग्राम प्रहरी, दो होमगार्ड पदच्युत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) टिहरी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर 10 ग्राम प्रहरियों तथा दो होमगार्ड को हटा दिया है।
विज्ञापन

थाना मुनिकीरेती क्षेत्रांतर्गत नियुक्त ग्राम प्रहरियों तथा होमगार्ड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अनुपस्थित रहने की शिकायत मिली थी। इस पर पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्रनगर प्रमोद शाह ने जांच की तो दो होमगार्ड सहित 10 ग्राम प्रहरियों का चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित होना पाया गया। पुलिस उपाधीक्षक ने अपनी रिपोर्ट एसएसपी टिहरी को सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी टिहरी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने लापरवाही के दोषी पाए जाने पर 10 ग्राम प्रहरियों और दो होमगार्ड को हटाने का आदेश सुनाया है।
विज्ञापन

------------------
इन पर हुई कार्रवाई
1 ग्राम प्रहरी सुमेद सिंह लोयल
2 ग्राम प्रहरी प्रदीप सिंह कठिया
3 ग्राम प्रहरी राधाकृष्ण कखूर
4 ग्राम प्रहरी विनोद ससमण
5 ग्राम प्रहरी गिरधारी लाल घिघुड
6 ग्राम प्रहरी सुरेंद्र सिंह अटाली
7 होमगार्ड सरदार सिंह बौराई गांव
8 होमगार्ड राजेन्द्र सिंह गंग्लसी
9 ग्राम प्रहरी डबल सिंह बडल बवाणी
10 ग्राम प्रहरी पूरण सिंह पंजेगांव
11 ग्राम प्रहरी धर्म सिंह बवाणी
12 ग्राम प्रहरी अनिल कोटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें