फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 10 दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
ढालवाला। शीशम झाड़ी स्थित स्वामी नारायण आश्रम में उद्यान, खाद्य एवं फल संरक्षण विभाग उत्तराखंड की ओर से आयोजित 10 दिवसीय अचार, मुरब्बा, चटनी, जैम और सॉस बनाने का प्रशिक्षण शुक्रवार को प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित कर संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रशिक्षार्थियों ने विभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में विभिन्न खाद्य उत्पाद स्वयं तैयार किए। इस दौरान विभागीय अधिकारी रवि बडोला और अर्चना धीमान ने संभागियों को उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, मार्केटिंग और स्वरोजगार स्थापित करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के सफल संचालन में आश्रम अध्यक्ष सुनील भगत और केंद्र पर्यवेक्षक आरके पोखरियाल के प्रयासों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें