डोईवाला। लालतप्पड़ क्षेत्र में एनएचएआई की ओर से कराए जा रहे सर्विस लेन के कार्य के दौरान पेयजल पाइपलाइन की गुणवत्ता और क्षमता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय उपप्रधान गुरजीत कौर ने पाइपलाइन के मानकों की जांच कराने की मांग की है। गुरजीत कौर का कहना है कि क्षेत्र में पहले चार इंच की उचित गुणवत्ता और मानक के अनुरूप पाइपलाइन प्रस्तावित की गई थी, लेकिन अब तीन इंच की पाइपलाइन डाली जा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में पेयजल की किल्लत न हो, इसके लिए पर्याप्त क्षमता और अच्छी गुणवत्ता वाली पाइपलाइन डाली जाना जरूरी है। निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही पाइपलाइन की जांच कर आवश्यक सुधार किए जाने चाहिए।