फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवारा पशुओं को कांजी हाउस तक पहुंचाने का व्यय सहन करेगी पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला की बैठक में तय किया गया कि नगर पालिका बेसहारा पशुओं को कांजी हाउस तक पहुंचाने का व्यय वहन करेगी। नगर पालिका सभागार में मंगलवार को हुई बोर्ड बैठक अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तीन प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
विज्ञापन

बैठक में मुख्यमंत्री अवस्थापना विकास योजना के अंतर्गत शहरी विकास विभाग द्वारा किए गए 1 करोड़ 24 लाख के सापेक्ष स्वीकृत कार्यों की निविदाएं शीघ्र आमंत्रित किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान अठूरवाला द्वितीय सभासद संदीप नेगी ने नगरीय इलाकों में बेसहारा पशुओं से होने वाली फसलों के नुकसान की समस्या को प्रमुखता से उठाया। नेगी ने अठूरवाला शहीद राजेश नेगी स्मारक बनाने का प्रस्ताव रखा। सभासद हिमांशु राणा और मनीष धीमान ने मीट विक्रेताओं को नोटिस दिए जाने की मांग की। सभासद गौरव मल्होत्रा ने रेलवे रोड़ के सौंदर्यीकरण की मांग की। सभासद लक्ष्मी कौशल ने शव वाहन कम करने का प्रस्ताव दिया। सभासद बलविंदर सिंह और सभासद ईश्वर रौथाण ने भानियावाला तिराहे हरिद्वार रोड़ पर बस स्टॉप बनाने का प्रस्ताव रखा। नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल ने कहा कि विकास कार्यों को सामूहिक सहयोग से पूरा किया जाएगा। बैठक में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी विजय पीएस चौहान, सभासद प्रदीप नेगी, राजेश भट्ट, रेणु देवी, प्रियंका मनवाल, संगीता डोभाल, नरेश मनवाल, गीता खत्री, अब्दुल कादिर, शिवानी सुनीता सैनी, सुषमा कोठारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें