फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस-जे की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित

Tue, 29 Mar 2016 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम घोषित - फोटो : demo pic
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा अयोग ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रारंभिक परीक्षा 2015 का परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थियों की प्राप्तांक एवं कट ऑफ मार्क्स की सूची आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन


उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से 24 जनवरी 2016 पीसीएस-जे की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित कराई गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में 4097 अभ्यर्थियों शामिल हुए थे। 

मंगलवार को वेबसाइट पर जारी परिणाम के अनुसार पीसीएस-जे प्रारंभिक परीक्षा 2015 में 158 अभ्यर्थियों को मुुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। 

मुख्य परीक्षा होगी जून में 
आयोग के सचिव एसएन पांडे की ओर से परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों के रोल नंबर और प्राप्तांक एवं कट ऑफ मार्क्स की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। मुख्य परीक्षा जून में होगी।
विज्ञापन


आयोग की ओर से अनारक्षित अभ्यर्थियों की कट ऑफ मार्क्स 165.75, अनारक्षित  (उत्तराखंड महिला) की 151.75, अनुसूचित जाति की 73.75, अनुसूचित जाति  (उत्तराखंड महिला) की 76.25, अनुसूचित जनजाति की 88.00, अन्या पिछड़ा वर्ग  की 151.75, अन्य पिछड़ा वर्ग (उत्तराखंड महिला) की आफ मार्क्स सूची 137.50  पर जारी की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें