दुनियाभर का दुलारा बन चुका पुलिस का घोड़ा शक्तिमान आखिरकार जिंदगी की जंग हार गया। देहरादून में 14 मार्च को बीजेपी के एक रैली के दौरान घायल हुए पुलिस के घोड़े शक्तिमान की बुधवार शाम को मौत हो गई है।
सूचना पाते ही उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पुलिस लाइन पहुंचे। बता दें कि बीजेपी की रैली में घायल हुए शक्तिमान की एक टांग को काटना पड़ा था, क्योंकि चोट की वजह से गैंगरीन हो गया था। जिसके बाद शक्तिमान को नकली टांग लगाई गई थी।
इसके सहारे शक्तिमान खड़ा तो हो गया था, लेकिन डॉक्टरों ने कहा था वह कभी ड्यूटी नहीं कर पाएगा। देहरादून पुलिस लाइन में शक्तिमान का इलाज चल रहा था।