पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में ‘पूछता है उत्तराखंड ’ अभियान के तहत युकां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बढ़ती बेरोजगारी और किसान बिल को लेकर विरोध जताया।
बुधवार को युकां प्रदेश सचिव करन सिंह और विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार ने किसान बिल लाकर उनका शोषण किया है। इस बिल के आने के बाद किसान दर-दर ठोकरे खाने को मजबूर है। डबल इंजन की सरकार में बेरोजगारी चरम पर है। बेरोजगारी से तंग आकर युवा आत्महत्या करने को मजबूर हैं। इ
स दौरान एनएसयूआई के विधान सभा अध्यक्ष दीपक सौन ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हो गई हैं। जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल महज रेफरल सेंटर बन कर रह गए हैं। इस मौके पर पारस सिंह, शिवम पंत, रोशन गिरि, पंकज बिष्ट, योगेश धामी, कपिल जोशी, पवन सिंह, अंशुल कुमार, भुवन जोशी, करन, विमल, सागर कुमार, जयराज कोहली, अभिषेक कोहली, दीपक तिवारी, देवेंद्र वल्दिया समेत कई लोग मौजूद रहे।