ヤगरीब परिवारों को राशन देते यूथ सोसाइटी के सदस्यヤ
- फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कोरोना से बचने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के तीसरे दिन दैनिक मजदूरी करने वालों के समक्ष रोजी रोटी का संकट पैदा होने लगा है। ऐसे परिवारों को डीडीहाट यूथ सोसाइटी ने नि:शुल्क राशन देना प्रारम्भ कर दिया है। यूथ सोसाइटी के अध्यक्ष संजय पंत ने बताया कि नगर व ग्रामीण क्षेत्रों मे सैकड़ो परिवार दैनिक मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे, परंतु लॉकडाउन के बाद से उनका काम बंद हो गया है, ऐसे मे उनके परिवार के समक्ष खाने का संकट पैदा न हो उसको देखते हुये यूथ सोसाइटी ने राशन खरीदकर वितरण प्रारम्भ कर दिया है। यूथ सोसाइटी के इस मुहिम में रुद्रपुर के अधीक्षण अभियंता नरेंद्र टोलिया सहित कई लोग शामिल हुए हैं। वहीं व्यापारी विजेंद्र मेहता, सभासद कविंद्र शाही ने भी इस मुहिम के तहत गरीब लोगों को राशन वितरित किया।