फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीहाट में कालाबाजारी रोकने को टीम बनाई

विज्ञापन
डीडीहाट में दुकान खुलने पर खरीदारी करने को आए लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट/बेड़ीनाग। देश भर में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा के बाद लोगों में हड़बड़ी काफी बढ़ गई है। लोग इस आशंका में हैं कि अगले दो-तीन दिन के बाद दुकानों में खाद्यान्न का संकट भी खड़ा हो जाएगा। इसके चलते बुधवार को राशन, सब्जियों की दुकानों में काफी भीड़ रही। दुकानदारों ने भी इसका खूब फायदा उठाया। नायब तहसीलदार बरखा जलाल ने बताया कि जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए टीम का गठन किया गया है। बृहस्पतिवार से टीम दुकान खुलने के दौरान निरीक्षण करेगी। कहा कि यदि किसी दुकानदार ने महंगे दामों में सामान बेचा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार एमसी पालीवाल ने लोगों से खरीदारी को भीड़ नहीं लगाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें