फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धारचूला में युवक ने किया मूक-बधिर छात्रा से दुष्कर्म

Wed, 15 Jul 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धारचूला विकासखंड में कक्षा 11वीं की छात्रा के मूक-बधिर होने का फायदा युवक ने उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पेट दर्द की शिकायत पर उसे महिला अस्पताल लाया गया तो वह गर्भवती निकली और उसके साथ दुष्कर्म होने का पता चला। जब छात्रा की काउंसलिंग की गई तो उसने इशारों में गांव के ही युवक का कारनामा साझा किया।
विज्ञापन

सीओ केएस रावत ने बताया कि मूक-बधिर छात्रा के साथ गांव के ही युवक ने उसके कमरे में घुसकर दुष्कर्म किया। उसे मालूम था कि पीड़िता उसके कारनामे को किसी से भी आसानी से साझा नहीं कर सकती। जब बीते जून में पेट दर्द की शिकायत पर परिजनों ने उसे महिला अस्पताल पहुंचाया तो उसके गर्भवती होने का पता चला। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस दौरान वह अस्पताल में भर्ती रही और बीते दिनों उसका प्रसव भी हुआ। उसने बच्ची को जन्म दिया। जब पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग की तो उसने इशारों में अपने साथ घटी घटना और इसके जिम्मेदार के नाम का खुलासा किया। अपनी कारस्तानी सार्वजनिक होते ही आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है। सीओ केएस रावत ने कहा कि यदि छात्रा की तबीयत बिगड़ने से ही उसके साथ दुष्कर्म होने का पता चला। आरोपी ने उसके मूक-बधिर होने का फायदा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें