फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तल्ला जोहार में लीची उत्पादन से आर्थिकी बढ़ा रहे युवा

Mon, 03 Jun 2024 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी के तल्ला जोहार के गांवों में युवा काश्तकार लीची उत्पादन से अपनी आर्थिकी को बढ़ाने में जुटे हैं। मुख्य उद्यान अधिकारी त्रिलोकी राय ने लीची जोन का निरीक्षण कर काश्तकारों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

मुख्य उद्यान अधिकारी राय टीम के साथ क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने नाचनी और बांसबगड़ के प्रगतिशील काश्तकार, रिगोनिया में त्रिलोक सिंह सामंत, भवान सिंह थापा, नापड़ में गणेश सिंह मेहता, सुंदर सिंह मेहता, बांसबगड़ के गोलगांव में मनोहर सिंह बिष्ट, ध्यान सिंह नेगी के लीची, आम के बाग, सब्जी उत्पादन का निरीक्षण किया। काश्तकारों ने सिंचाई टैंक उपलब्ध कराने की मांग की और विभाग की ओर से अदरक का बीज उपलब्ध नहीं कराने पर नाराजगी जताई। टीम में वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक हरीश लाल कोहली, मुख्य सहायक गिरधारी लाल, सहायक विकास अधिकारी नवीन चंद्र मिश्रा शामिल रहे।

फल पट्टी बनाने में कोहली का है योगदान

नाचनी। निरीक्षण टीम में शामिल वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक हरीश लाल कोहली 1993 से 2015 तक नाचनी उद्यान सचल दल में प्रभारी रहे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र को फल पट्टी बनाने में विशेष योगदान दिया। दर्जनों काश्तकारों को बागवानी और सब्जी उत्पादन के गुर सिखाकर स्वरोजगार को नई दिशा दी। लीची के बाग स्थापित कराए। वर्तमान में क्षेत्र के करीब 40 किसान लीची और सब्जी उत्पादन से लाखों रुपये की आय कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें