फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती में पिथौरागढ़ के युवाओं ने दिखाया दम

Fri, 28 Dec 2018 10:46 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में सेना भर्ती की दौड़ में शामिल युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सेना भर्ती में पांचवें दिन पिथौरागढ़ तहसील के युवाओं ने दौड़ और शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लिया। 227 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा पास की। इन अभ्यर्थियों का शनिवार को मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। इस तहसील के 2832 युवाओं ने सेना भर्ती के लिए आवेदन किया था। जिसमें से 2373 युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए। इनमें से 281 युवा ही दौड़ में चयनित हो पाए।

विज्ञापन


जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में पिथौरागढ़ सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल संदीप मदान के निर्देशन में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। सुबह ठीक आठ बजे से दौड़ शुरू हुई। जीडी और अन्य ट्रेडों के लिए कई ग्रुपों में युवाओं को दौड़ाया गया। इसके बाद युवाओं की चेस्ट, ऊंचाई की नाप ली गई। लंबी कूद, बीम लगाने के साथ ही कई प्रक्रियाओं से युवाओं को गुजरना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें