फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ू पाको बारों मासा ओ नरेण काफल पाको चैत

विज्ञापन
डीडीहाट में युवा महोत्सव कार्यक्रम पेश करती छात्राएं। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक और युवा, महिला मंगल दल के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रमों से समा बांध दिया।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्र प्रमुख बबीता चुफाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महोत्सव में लोक गीत, लोकनृत्य, एकांकी नाटक, शास्त्रीय गायन आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
युवक मंगल दल बजानी, महिला मंगल दल चिटगाल गांव, टॉप उत्तराखंड, राबाइंका, शिखर इंटर कालेज, सूर्य माउंटेसरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी गीतों पर नृत्य से समा बांध दिया। छात्राओं ने ‘बेड़ू पाको बारों मासा ओ नरेण काफल पाको चैत मेरी छैला’,‘डीडीहाट की कमला छोरी’ आदि गीतों पर खूब धमाल मचाया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि कनिष्ठ प्रमुख पंकज सामंत, प्रधान खेतार कन्याल महेश कन्याल, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कुंदन सिंह रस्यूनी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें