पिथौरागढ़ के टकाना में आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव के विजेता पुरस्कार के साथ।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। लोकनृत्य में विकासखंड विण पहले स्थान पर रहा।
रामलीला मैदान टकाना में हुए जिला स्तरीय युवा महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। लोकनृत्य में विकासखंड मूनाकोट प्रथम, विण द्वितीय, मुनस्यारी तृतीय, शास्त्रीय गायन में विण के रविकुुमार प्रथम, प्रियांशु राज द्वितीय, मूनाकोट की निशा तृतीय रहीं। शास्त्रीय वादन बांसुरी में विण के प्रियांशु कापड़ी प्रथम, रविशंकर द्वितीय, ऋतुराज तृतीय रहे। शास्त्रीय नृत्य कथक में मूूनाकोट की विजय पंत प्रथम, विण की कृतिका द्वितीय, यज्ञा जोशी तृतीय रहीं। जिला युवा कल्याण अधिकारी डीएन द्विवेदी ने बताया कि विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप मेहरा, नानू बिष्ट, जनार्दन उप्रेती, हरीश कुमार, डॉ. बीसी जोशी, संदीप पांडेय, हेमराज बिष्ट आदि रहे।