फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पहाड़ी से गिरा युवक, एसएसबी जवानों ने बचाया

Wed, 24 Jan 2024 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक को रेस्क्यू कर अस्पताल के लिए लाते एसएसबी के जवान। स्रोत: ए
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। बलतड़ी गांव का एक युवक पहाड़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। एसएसबी के जवानों ने घायल को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई। परिजनों ने इसके लिए एसएसबी के जवानों का आभार जताया है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को बलतड़ी निवासी पारस कलौनी पुत्र केशवानंद पुजारी तड़ीगांव गया था। घर लौटते समय तडीगांव के पास एसएसबी की बीओपी के पास वह फिसलकर नीचे गिर गया। युवक को पहाड़ी से गिरता हुआ एसएसबी के जवानों ने देख लिया। जवान दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को सड़क तक लाए। यहां से उसे अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झूलाघाट पहुंचाया गया। हादसे में पारस के सिर और कमर में चोट आई हैं। उसके सिर में छह टांके आए हैं। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें