पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीनियर स्टेट ओपन बॉस्केटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिला स्तरीय चयन में 50 पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रविवार को प्रदर्शन के आधार पर 12 पुरुष और 12 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया। सभी चयनित खिलाड़ी 29 सितंबर से रुद्रपुर में आयोजित होने वाली सातवीं सीनियर स्टेट बाॅस्केटबाल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला बाॅस्केटबाल संघ अध्यक्ष उमेश महर ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। चयन प्रक्रिया में बाॅस्केटबाल प्रशिक्षक स्टेडियम सतीश कुमार, उपाध्यक्ष पंकज पांडेय, सचिव हरीश दिगारी आदि मौजूद रहे। संवाद