फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरड़ नदी में डूबने से युवक की मौत

Tue, 18 Sep 2018 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
विज्ञापन
संजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरड़ नदी में डूबने से एक युवक मौत हो गई। वह सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन


नायल सपोली निवासी संजय कुमार (21) पुत्र रमेश राम रोज की तरह सोमवार शाम साढ़े पांच बजे घर से दौड़ने के लिए निकला। वह वापसी में घर जा रहा था कि लोदियाथल के पास पैर फिसलने से बरड़ नदी में जा गिरा। उसके दोनों पैर पत्थरों के बीच फंस गए। कुछ देर बाद वह डूब गया। साथ में दौड़ रहे संजय के छोटे भाई अजय कुमार और गांव के संतोष कुमार ने उसे नदी में गिरते हुए देख लिया। दोनों बचाने के लिए दौड़े, लेकिन नदी का जलस्तर अधिक होने के कारण वह कुछ नहीं कर पाए। दोनों ने घटना की सूचना गांव में दी। थल थाना पुलिस, ग्रामीण और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रात होने के कारण ढूंढखोज में दिक्कत आई।

इसके बाद मंगलवार सुबह सर्च अभियान चलाया गया। लोहे के टिन लगाकर पानी के बहाव को कम किया गया। इसके बाद पत्थरों के बीच फंसा संजय का शव दिख गया। लोदियाथल के युवकों नवीन कुमार, मनोज कुमार, प्रेम कुमार, बसंत कुमार, थल थाना पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने रस्सियों के सहारे सुबह 9 बजे शव नदी से निकाला। थानाध्यक्ष हेम चंद्र पंत की निगरानी में शव का पंचनामा भरा गया। डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल, गंगोलीहाट की विधायक मीना गंगोला के प्रयास से शव का पोस्टमार्टम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोचर में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय कुमार गरीब घर का था। उसने मजदूरी कर इसी साल बीए पास किया था। वह एक साल से सेना भर्ती की तैयारी में लगा था। संजय के पिता रमेश राम लोगों की बकरियां चराकर परिवार का भरणपोषण करते हैं। घटना के बाद से संजय की मां सोनिया देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। लोदियाथल और नायल सपोली गांव में भी शोक की लहर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें