बलुवाकोट महाविद्यालय में सुधारीकरण कार्य की गुणवत्ता को लेकर प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : PITHORAGARH
बुलवाकोट (पिथौरागढ़)। यूथ कांग्रेस से बलुवाकोट महाविद्यालय में चल रहे भवन सुधारीकरण कार्य को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भवनों के सुधारीकरण के नाम पर सिर्फ धन की बर्बादी की जा रही है।
सोमवार को यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव पंकज मेहरा के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में आठ भवनों की मरम्मत का कार्य चल रहा है लेकिन गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ठेकेदार सुधारीकरण के नाम पर भवनों के अंदर और बाहर की दीवारों को तोड़कर उसमें ही प्लास्टर करवा रहा है। इन भवनों में लगे बिजली के बोर्डों को तोड़कर नये बोर्ड लगाए जा रहे हैं, जबकि पुराने बोर्ड बिल्कुल ठीक थे।
जिला महासचिव पंकज ने कहा कि 16 दिसंबर को एसडीएम को पत्र देकर इस संबंध में जानकारी दी गई थी। वहीं, धारचूला में हुई समीक्षा बैठक में भी विधायक हरीश धामी ने इस मामले को उठाया था। उन्होंने कहा कि शीघ्र मामले की जांच नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मनीषा दुग्ताल, ललिता चलाल, पूजा सोनल, लक्ष्मी, सुनीता धामी, तुलसी, कमला, अतुल, नीरज सिंह, सूरज सिंह, कुंदन राम आदि शामिल थे। (संवाद)