फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Sat, 06 Oct 2018 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में108 सेवा को लेकर पुतला फूंकते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

108 वाहन और खुशियों की सवारी के लिए तेल की व्यवस्था न होने से भड़के युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने रसोई गैस की किल्लत पर भी रोष जताया।

विज्ञापन


युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में गांधीचौक पर एकत्र कार्यकर्ताओं ने एंबुलेंस सेवा की खस्ता हालत के खिलाफ नारेबाजी की। महर ने कहा कि 108 और खुशियों की सवारी के लिए तेल की व्यवस्था तक सरकार नहीं कर पा रही है। सीमांत जिले में 108 वाहन नहीं मिलने से गर्भवती महिलाएं टैक्सियों में बच्चे को जन्म दे रही हैं। खुशियों की सवारी में तेल न होने के कारण अस्पताल में पैदा हुए बच्चे को घर तक पहुंचाने की सुविधा नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक प्रदेश के वित्त मंत्री हैं।

वह आए दिन हेलीकॉप्टर अथवा प्लेन से पिथौरागढ़ आते हैं। मंत्री हवाई यात्रा न कर उस रकम को 108 और खुशियों की सवारी के लिए दे देते तो गरीबों को राहत मिलती। उन्होंने कहा कि जनता रसोई गैस की किल्लत से भी जूझ रही है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। पुतला दहन में मनोज महर, प्रकाश देवली, शुभम बिष्ट, करन सिंह, दीपक जोशी, नवीन ऐरी, संजय सिंह आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें