फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला में युवाओं ने फूंका सरकार का पुतला

विज्ञापन
धारचूला में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते क्षेत्रीय युवा। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे युवा एकता शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन के सातवें दिन सरकार का पुतला फूंका। युवाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र की तीनों घाटियों में संचार सेवा बहाल करने, तवाघाट से सोबला तक डामरीकरण, सुवा गांव को सड़क से जोड़ने, कर्ती, यावरदांग और खेत गांव के सभी तोकों को सड़क सुविधा मुहैया कराने, जम्कू, स्यांकुरी, तीजम गांव की सड़कों पर बरसात से पूर्व डामरीकरण करने, सोबला से आगे ठाड़ीगाड़ में निर्माणाधीन पुलिया का कार्य शीघ्र पूरा करने के साथ ही बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, खेत, तीजम, खीम, न्यू धूरा में सुरक्षा दीवार लगाने की मांगों को लेकर युवा पिछले सात दिन से तहसील परिसर में क्रमिक अनशन पर बैठे हैं।
आक्रोशित युवाओं ने शुक्रवार को गांधी चौक में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। अनशन पर खेत के खुशाल रोकाया, सुमदुंग के रमेश थापा, दर के विनोद बिष्ट बैठे। पुतला फूंकने वालों में लक्ष्मण सिंह बिष्ट, सागर बिष्ट, रमेश बिष्ट, कुंवर सिंह, कैलाश सिंह, सुंदर सिंह जेठा, मनोज बिष्ट, कबीर सिंह, हरीश सिंह, जिपं सदस्य सुरेश जेठा, धरम सिंह, वीर सिंह, दीपक सिंह, अर्जुन सिंह, प्रकाश सिंह समेत कई युवा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें