फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ढलानों में स्कीइंग का अभ्यास कर रहे युवा

Wed, 03 Feb 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

खलियाटॉप में चल रहे स्नो स्कीइंग प्रशिक्षण के दौरान अब ग्रुप में अभ्यास करने के बजाए युवाओं को ढलानों में अकेले स्कीइंग करने और बैलेंस बनाने के तरीके बताए गए।
पिछले पांच दिनों में कई युवा अब स्कीइंग की बारीकियां सीख चुके हैं। उनको अकेले स्कीइंग में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। प्रशिक्षकों का कहना है कि सभी युवाओं को स्कीइंग की बारीक तकनीकों का ज्ञान कराया गया है। यह भविष्य में उनके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड पर्यटन विभाग के सहयोग से आइस संस्था यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है। कुल 35 युवाओं को स्कीइंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षक सुरेंद्र पंवार, बासु पांडे, लक्ष्मण राम और खुशाल राम ने बताया कि सौभाग्य से पिछले दिनों खलियाटॉप में थोड़ी सी बर्फ गिर गई थी। अब बर्फ कम होते जा रही है। इस कारण आगे प्रशिक्षण चलाने में दिक्कत आ सकती है। बुधवार को युवाओं ने खलियाटॉप के ढलान में स्कीइंग का अभ्यास किया। उनको स्की और स्टिक में बैलेंस बनाने के तरीके बताए गए। प्रशिक्षण 7 फरवरी तक चलेगा और प्रतिभागियों को पुरस्कार, प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें