फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखकर मार्ग सुधार में जुटे युवा

विज्ञापन
गांव के पैदल मार्ग का सुधार करते युवा। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़। लॉकडाउन के दौरान लोग घरों में बैठे हैं। इनमें कुछ रचनात्मक और सामाजिक कार्यों में व्यस्त हैं। इन्हीं में कनालीछीना के युवा भी शामिल हैं जो श्रमदान कर मार्ग सुधारीकरण का कार्य कर रहे हैं। इस कार्य में सोशल डिस्टेंस का ध्यान भी रखा जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता मनीष, चंद्र प्रकाश, गौरव, कमल, प्रकाश चंद्र आदि युवा श्रमदान कर मार्ग सुधार के कार्य में जुटे हैं। युवाओं का कहना है कि गांव को जोड़ने वाले मार्ग की दशा काफी खराब है। इससे आवाजाही में परेशानी होती है। लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए श्रमदान से मार्ग सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है। इससे समय का भी सदुपयोग हो रहा है। मार्ग का सुधार होने से सभी ग्रामीणों को आवाजाही में काफी सुविधा होगी। ग्रामीणों ने युवाओं के इस कार्य की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें