फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वॉरियर्स को किया सम्मानित

विज्ञापन
मुनस्यारी में कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित करते विधायक। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। धारचूला विधायक हरीश धामी ने कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी एवं तहसील की टीम के साथ ही मुनस्यारी थाने में एवं पुलिस बैरियरों में ड्यूटी दे रहे जवानों को सम्मानित किया। समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुनस्यारी में डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को उनके सेवाभाव को देखते हुए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। लॉकडाउन का सख्ती के साथ पालन कराने के लिए पुलिस का धन्यवाद किया। विधायक धामी ने कहा कि लॉकडाउन में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी एवं डॉक्टर्स को कोरोना महामारी की रोक थाम के लिए असली योद्धा कहा जो अपनी जान की परवाह किए बगैर आमजन की चिंता कर रहे हैं। इस मौके पर एसओ साहिर खान, उप निरीक्षक महेश जोशी, डॉ मनोज कुंवर, डॉ दिनेश चंदोला, डॉ गौरव, डॉ रितेश, डॉ केएस आंकोटी, जगत सिंह, प्रेम सिंह, भुवन धर्मशक्तू, रवि बृजवाल, राजू पाँगती, हरीश चिराल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें