फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ की खुशी चंद एशियाई युवा खेल में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
खुशी चंद।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले की मुक्केबाज खुशी चंद एशियाई युवा खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि 22 से 31 अक्तूबर तक बहरीन में आयोजित होने वाले एशियाई युवा खेलों के लिए उनका चयन हुआ है। खुशी 15 से 31 अगस्त तक चीन के उरूमकी ओलंपिक खेल केंद्र में चीन के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों के साथ प्रशिक्षण लेंगी। स्वदेश लौटने पर 28 दिन तक उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। खुशी इसी वर्ष अमान, जॉर्डन में आयोजित सब जूनियर एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जबकि अबू धाबी में आयोजित एएसबीसी एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। खुशी की बड़ी बहन निकिता चंद भी अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज हैं। इस उपलब्धि पर अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज हरि सिंह थापा, जिला मुक्केबाजी एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल पुनेड़ा, सचिव अजय राठौर, बहादुर सिंह बोहरा, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक भाष्कर चंद्र भट्ट, विजेंद्र मल सहित कई खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई और शुभकामना दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें