पिथौरागढ़। राजकीय इंटर कॉलेज पीपलकोट में इको क्लब फॉर लाइफ कार्यक्रम के तहत छात्रों को वर्षा जल संग्रहण के उपयोग के बारे में बताया गया। प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने छात्रों को विद्यालय में लगाए गए जल संग्रहण सिस्टम के बारे में बताते हुए कहा कि भवन की छत से वर्षा जल को पाइपों की सहायता से पिट तक ले जाया गया है। जरूरत के समय इसका उपयोग किया जा सके। यहां विनय जोशी, तारा दत्त भट्ट, पंकज पांडेय, ईश्वरी दत्त भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद