देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में पदकों के साथ मौजूद पिथौरागढ़ छात्रावास के मुक्केबाज और प्र
पिथौरागढ़। देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ आवासीय बालिका छात्रावास चैंपियन बना। जिले की महिला मुक्केबाजों ने 14 पदक जीते। बालक वर्ग में भी जिले के पुरुष मुक्केबाजों ने सात पदक अपने नाम किए।
जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि आवासीय बालिका छात्रावास की दीपिका कनवाल, गोदावरी राठौर, अनुष्का आर्या, रिया जोशी ने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। साक्षी अधिकारी, दिया कठायत, भूमि थापा ने रजत जबकि अंशिका राणा, कृष्णा बघरी ने कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। जूनियर बालिका वर्ग में खुशी चंद और रिया ने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक, नेहा वल्दिया और पवनी सयाना ने रजत पदक अर्जित किया। जूनियर बालक वर्ग में यश कापड़ी ने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक, अमित नेगी ने रजत पदक और सुमित नेगी, निखिल खड़ायत, सार्थक महर, ललित बिष्ट, कैलाश सिंह ने कांस्य पदक जीता। मुक्केबाजों की इस उपलब्धि पर जिला बॉक्सिग संघ के अध्यक्ष कमल पुनेड़ा, सचिव बहादुर सिंह बोहरा, सेवानिवृत्त कैप्टन देवी चंद, जनार्दन सिंह वल्दिया, राजेंद्र सिंह जेठी, प्रकाश जंग थापा, विजेंद्र मल्ल, निखिल महर, सुनीता मेहता, बहादुर सिंह बोहरा सहित अन्य खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए इन्हें बधाई दी है।