फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: स्पोर्ट्स कॉलेज में जीटीसीसी की हरी झंडी मिलने के बाद ही होंगे राष्ट्रीय खेल

Wed, 04 Dec 2024 11:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स कॉलेज में नेशनल गेम्स के तहत बॉक्सिंग प्रस्तावित है। देशभर के मुक्केबाज यहां अपने पंच का दम तभी दिखा सकेंगे जब यह स्टेडियम जीटीसीसी (गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी) के मानकों पर खरा उतरेगा और इसके लिए हरी झंडी मिलेगी। बॉक्सिंग रिंग और इस खेल से जुड़ीं अन्य व्यवस्थाओं को परखने जल्द ही जीटीसीसी की टीम यहां पहुंचेगी। यदि कमेटी के मानकों पर रिंग खरा नहीं उतरा तो साफ है कि यहां नेशनल गेम्स के तहत बॉक्सिंग प्रतियोगिता नहीं होगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के नजदीक लेलू में 34.44 करोड़ रुपये से स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण किया गया है। यहां राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं कराने के दावे हो रहे हैं। यह तभी संभव होगा जब यह कॉलेज और यहां की व्यवस्थाएं जीटीसीसी की कसौटी पर खरी उतरेंगी। इसी बीच, यहां 38वें राष्ट्रीय खेल के तहत बॉक्सिंग प्रतियोगिता कराने की भी बात सामने आ रही है। हालांकि, खेल विभाग और कॉलेज प्रबंधन को अब तक इसके स्पष्ट निर्देश नहीं मिले हैं।
यहां बन रहे बॉक्सिंग रिंग में देशभर के मुक्केबाज तभी अपना दम दिखा सकेंगे जब यह जीटीसीसी के मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा। जल्द ही कमेटी यहां रिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को परखने के लिए पहुंचेगी। ऐसे में तय समय पर तय मानकों के अनुरूप रिंग और अन्य व्यवस्थाएं पूरी करना खेल विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। संवाद
विज्ञापन


तीन बॉक्सिंग रिंग होंगे तैयार
पिथौरागढ़। खेल विभाग के मुताबिक स्पोर्ट्स कॉलेज में राष्ट्रीय स्तर के तीन बॉक्सिंग रिंग तैयार होंगे। 20 फुट लंबे और 20 फुट चौड़े दो इंडोर और एक आउटडोर रिंग अस्तित्व में आएगा। रिंग के पास वार्म अप एरिया, बैठने की उचित व्यवस्था भी होगी।

स्पोर्ट्स कॉलेज में राष्ट्रीय स्तर का बॉक्सिंग रिंग तैयार होगा। राष्ट्रीय खेलों के तहत बॉक्सिंग प्रतियोगिता कराने के फिलहाल कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। यदि ऐसे निर्देश मिलेंगे तो इसके लिए पूरी तैयारी है। जीटीसीसी के मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं की जा रही हैं। - अनूप बिष्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें