फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: शिक्षक शर्मा को मिला युवा शोध सम्मान

Fri, 03 Mar 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। राजकीय आश्रम बलुवाकोट के सहायक अध्यापक नमित कुमार शर्मा को युवा शोध सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान अक्षयवट विचार और विश्लेषण पुस्तक के लिए दिया गया है।
विज्ञापन


नमित पूर्व में यहां राजकीय महाविद्यालय में तीन वर्ष तक अस्थायी व्यवस्था के तहत शिक्षण कार्य कर चुके हैं। वह वर्तमान में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट के निर्देशन में यशपाल के कथासाहित्य में स्त्री विषय पर शोध कार्य कर रहे हैं। नमित पूर्व में यूजीसी नेट भी उत्तीर्ण कर चुके हैं। उन्हें स्नातक स्तर पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा रजत पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।

11 एवं 12 फरवरी को शिमला में हुई अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में नमित को यह सम्मान हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी शिमला एवं विश्वविद्यालय मंडल संचालित कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, अक्कलकुवा, महाराष्ट्र की ओर से दिया गया। उनकी इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. बिष्ट समेत शोध छात्रों ने शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें