फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सड़कों की जांच की मांग पर तहसील भवन की छत पर चढ़ा युवक

Sun, 20 Oct 2024 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। तीन सूत्री मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज तीन दिन से अनशन पर बैठा युवक तहसील भवन की छत पर चढ़ गया। कूदने की धमकी देने पर पुलिस-प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने बमुश्किल समझाते हुए उसे छत से उतारा और गिरफ्तार कर चालान किया।
विज्ञापन

बेड़ीनाग महाविद्यालय के कला संकाय भवन, बहुमंजिला पार्किंग और बड़ेत बाफिला सड़क निर्माण की जांच की मांग पर स्थानीय युवक नीरज शाह दो दिन से अनशन पर बैठा था। तीसरे दिन तक कोई कार्रवाई न होने से नाराज युवक शनिवार को तहसील भवन की छत पर चढ़ गया और कूदने की धमकी दी। ऐसे में पुलिस-प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई।
थानाध्यक्ष महेश जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक से छत से नीचे उतरने की अपील की। युवक अपनी मांगों पर कार्रवाई के लिए अड़ा रहा। किसी तरह थानाध्यक्ष ने उसे छत से नीचे उतारा और गिरफ्तार करते हुए धारा 151 के तहत उसका चालान किया। नीरज ने कहा कि मांगों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें