फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गंगोलीहाट में जर्जर भवनों में पढ़ने को मजबूर नौनिहाल

Sun, 04 Oct 2026 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। विकासखंड गंगोलीहाट में शिक्षा व्यवस्था बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। क्षेत्र के 52 प्राथमिक विद्यालय, सात उच्च प्राथमिक विद्यालय और 19 इंटर कॉलेजों के भवन लंबे समय से जीर्ण-शीर्ण हालत में हैं। इन जर्जर भवनों में बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि जब तक बच्चे स्कूल से घर नहीं लौटते, अभिभावक लगातार अनहोनी की आशंका में चिंतित रहते हैं।
विज्ञापन

अभावों से जूझ रहे इन स्कूलों में प्राथमिक विद्यालय ठठोली, चौना, गोबरगड़ा, मातोली, ग्वासीकोट-1, तिमाणी, किमतोला, जीआईसी गांधीनगर, गंगोलीहाट, पिलखी, गणाई गंगोली, नायल, शेराघातमानौली, डंडे और डोबालखेत आदि शामिल हैं। सबसे दयनीय स्थिति जीजीआईसी गंगोलीहाट की है जहां नए भवन के नवीनीकरण के लिए मुख्यमंत्री की घोषणा के दो साल बाद भी बजट नहीं मिला है।
अभिभावकों के बार-बार प्रदर्शन और मांग के बावजूद शिक्षा विभाग का कहना है कि शासन को अवगत कराने के बाद भी धन अवमुक्त नहीं हो रहा है। पिछले वर्ष केवल प्राथमिक विद्यालय अनरगांव और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनतोला के लिए ही मरम्मत या अतिरिक्त कक्ष का धन मिला था जिससे व्यवस्था में कोई खास सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

-
इन विद्यालयों में बनने हैं नये भवन
ये विद्यालय हैं जर्जर
गांधीनगर, जीजीआईसी गंगोलीहाट, पिलखी, गणाई गंगोली, नायल, शेराघाट, झलतोला, भिनगड़ी, खैरोली, कोठरा, दुबौला, टिमटा, पव्वाधार, तमानौली, डंडे, डोबालखेत, भूलीगांव, सिनलेख, खिरमांडे, जिबडगाड़, पिल्खी, सारतोला, दुगई आगर, खेती गांव नवीन, टुंडा चौड़ा, सिमलता, खैरोली, दसाईथल, जीबल, देवतुंगभुनार, बोरखेत, बनकोट-1, सीताखुना, काकड़पानी, जमतौला मध्येताल, बाजडचौड़ा, रुगड़ी, डसीलाखेत, वीरतोला, चमडूंगरा, अस्कोड़ा, खरकोली, ड्यूलहरडाकोट, चौडाबुंगली, बुरसम बाड़ी, कनारा, कोटीगांव, बुरसम, औलीगांव, खेतीगांव, गुलागांव, नरुवाघोल, भाटगड़ा, जखेड़ा, टुपरोली, देवराडीबोरा, गुनाकिटाण, गणाई, देवराला, रैतोला, सुगड़ी, गानूरा, अनरगांव, बनेलागांव, नैनीधपना, बोयल, रुगड़ी, ग्वाड़ी, चोढियार, भंडारी गांव, गानुरा।



जिले के विद्यालयों के सुधारीकरण और नवनिर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू होगा। कई विद्यालयों का सुधारीकरण भी किया जा चुका है। -तरुण कुमार पंत, प्रभारी सीईओ, पिथौरागढ़
................
दो साल पहले मुख्यमंत्री ने जीजीआईसी भवन बनाने की घोषणा की थी, जो आज तक पूरी नहीं हुई। ऐसी अनेक घोषणाएं अधूरी हैं। -मनोज टम्टा, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ
विज्ञापन

........
विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए शिक्षा सचिव और शिक्षा मंत्री से वार्ता हुई है। आकलन के अनुसार शीघ्र ही धन अवमुक्त किया जाएगा।
-फकीर राम टम्टा, विधायक, गंगोलीहाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें