फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तू दिख्यांदि जनि जुन्याली सांची तेरा सौं...

Thu, 26 Oct 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़।
विज्ञापन
आठगांवशिलिंग महोत्सव में सामूहिक नृत्य पेश करती बालिकाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आठगांव सिलिंग महोत्सव की पहली शाम विख्यात गजल गायक रियाज मलिक के नाम रही। प्रकाश रावत एंड पार्टी ने भी एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।  
विज्ञापन


रियाज मलिक ने विख्यात लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के गीत तू दिख्यांदि जनि जुन्याली सांचि त्यार सौं, जब हुनन छुईं रुपैकि, पैलि त्यार नू, ओ त्यार रूप देखिके लोग जलि ग्याना, बौला बणि ग्यान सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। रियाज भाई ने लोगों की फरमाइश पर हिंदी गीतों, गजलों की झड़ी लगा दी। देर रात तक लोगों ने रियाज मलिक के गीतों का लुत्फ उठाया। इससे पहले प्रकाश रावत एंड पार्टी ने मंच पर धमाल मचाया। प्रकाश रावत के गीत लाठी टेकी बोजो बोक्यो लाउ-लाउ-लाउ..., पाणी पिलै दे पनेरा पाणि, तेरी खुटि सलामा-तेरी खुटि सलामा, ओ हीरा समदनी गीत पर लोग झूम उठे। संचालन जनार्दन उप्रेती ने किया।
 
बृहस्पतिवार दिन में स्कूली विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जूनियर, सीनियर वर्ग में चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। कुमाऊंनी भाषण प्रतियोगिता, एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक वीरेंद्र वल्दिया ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।  
विज्ञापन
विज्ञापन



हथकरघा प्रदर्शनी में खरीददारों की भीड़ 
आठगांव शिलिंग महोत्सव में लगी हथगरघा प्रदर्शनी में लोगों ने खूब खरीददारी की। ग्रामीण क्षेत्र में सस्ते सामान को लेकर लोगों में खूब उत्साह देखा गया। प्रदर्शनी में उद्योग विभाग के माध्यम से चादर, बनियान, कालीन के साथ ही तमाम सामग्री पहुंची हुई है।  

महोत्सव में आज - 
रात 8 बजे से  
ॎ लोग गायक खुशी दिगारी, गोविंद दिगारी के कार्यक्रम 
ॎ मथुरा का मयूर नृत्य 
ॎ आंचल लोक कला केंद्र की प्रस्तुति 
ॎ लोक गायक सुरेश सुरीला की प्रस्तुति  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें