पंखों के किनारे पर कोबरा के सिर जैसी आकृति
एटलस के दोनों पंखों के किनारे पर कोबरा के सिर जैसी आकृति बनी होती है। इस आकृति के कारण परभक्षी इनसे दूर ही रहते हैं। सबसे खास बात एटलस मॉथ कुछ खाती नहीं है, इसका मुंह नहीं होता है। इनके कोकून से रेशम निकलता है जिससे पर्स, टाई और शर्ट आदि बनाए जाते हैं।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: अगले चार दिन भारी बारिश का यलो अलर्ट, नौ स्टेट और तीन NH समेत 275 सड़कें बंद
ये जुड़े हैं अभियान से
मुनस्यारी में ब्रजेश धर्मशक्तू, चंदन कुमार, पिथौरागढ़ में राजू भंडारी, दीपक कल्पासी मौथ की खोज करेंगे। इसके अलावा अन्य लोग अभियान में सहयोग कर रहे हैं।
वाट्सएप या मेल कर सकते हैं फोटो
नेशनल मौथ सप्ताह के दौरान लोग अपने क्षेत्र में पाई जाने वाली मौथ की फोटो भेज सकते हैं। लोग 9756202345 पर फोटो वाट्सएप और wingsfoundation @ gmail.com पर मेल कर सकते हैं।
पिथौरागढ़ में पहली बार नेशनल मौथ काउंट सीजन वन की शुरुआत की गई है। जिले में मिलने वाली मौथ के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। जो भी व्यक्ति अपने क्षेत्र में मिलने वाली मौथ की फोटो या जानकारी देगा उसे प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इसस पहले फाउंडेशन लगातार बटरफ्लाई काउंट सीजन चार का सफल संचालन कर चुका है।
-जगदीश भट्ट, विंग्स फाउंडेशन, निदेशक।