फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकाली नदी के पानी को स्वच्छ रखने के लिए सामुदायिक प्रयास जरूरी

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में आयोजित लोक विज्ञान गोष्ठी में मौजूद लोग। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ओक्सफैम भारत और नेपाल के सहयोग से ट्रोसा कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय में लोक विज्ञान गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें दोनों देशों के लोगों ने महाकाली नदी को स्वच्छ बनाने के लिए सामुदायिक प्रयास को जरूरी बताया।
विज्ञापन

नगर के सिल्थाम स्थित एक होटल में आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त लक्ष्मी भट्ट ने किया। उन्होंने कहा कि काली नदी को स्वच्छ रखना दोनों देशों के लोगों की जिम्मेदारी है।
नदी घाटी प्रबंधक राजन सुवेदी ने कहा कि महाकाली नदी का पानी साफ रखने के लिए मिलकर कार्य करना होगा। ओक्सफैम भारत के प्रोजेक्ट मैनेजर मुकुंद उपाध्याय ने कहा कि नदी को साफ रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है।
विज्ञापन

नदी का पानी खराब होगा तो इसके परिणाम दोनों देशों के लोगों को भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जलयात्रा के माध्यम से दोनों देशों के नदी किनारे होने वाले पर्यटन कारोबार को भी बढ़ाया जा सकता है।
नेपाल रुडेस के कार्यकारी निर्देशक गोविंदराज जोशी ने कहा कि जहां भी नदी गंदी है, वहां पर सरकार के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाए जा सकते हैं। इस दौरान पानी की जांच कर लोगों को शुद्ध और अशुद्ध पानी की पहचान कराई गई।
गोष्ठी में भारत से बलतड़ी ग्रामसभा और नेपाल के दशरथ चंद नगरपालिका वार्ड नंबर 10 तीर खडेनी समुदाय के लोगों ने भी नदी स्वच्छता के लिए सुझाव दिए। इस दौरान दशरथ चंद नगरपालिका के सामाजिक शाखा प्रमुख विनोद बहादुर चंद, जिल्ला समन्वय समिति बैतड़ी के लाल बहादुर चंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें