फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिले में उत्पाद बेचने के लिए महिलाएं लगाएंगे स्टॉल

Sat, 01 Nov 2025 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत महिलाएं स्टॉल लगाकर अपने उत्पाद बेच सकेंगी। इसके लिए खंडवार रोस्टर तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक विमी जोशी ने बताया कि योजना के तहत जिले के बाराकोट, पाटी, लोहाघाट और चंपावत में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं स्टॉल लगाकर अपने उत्पाद बेच सकेंगे। सप्ताह भर अलग-अलग दिन स्वयं सहायता समूह अपने उत्पाद बेच सकेंगे। बाराकोट ब्लॉक में ब्लॉक ऑफिस बाराकोट, सीएलएफ ऑफिस गुमोद, आंचल मिल्क बूथ लोहाघाट, सीएलएफ ऑफिस बैडाबडवाल और पाटी ब्लॉक में देवीधुरा, कमलेख, खेतीखान, भिंगराड़ा, पाटी, थुवामौनी में स्टॉल लगाए जाएंगे। लोहाघाट ब्लॉक में चानमारी या ब्लॉक कार्यालय, पुलहिंडोला, दिगालीचौड़, किमतोली और चंपावत ब्लॉक में रोडवेज बस स्टेशन, भिंगराड़ा मार्केट, अमोड़ी, सूखीढांग, बनबसा, टनकपुर पालिका, टनकपुर गांधी ग्राउंड आदि में स्टॉल लगाए जाएंगे। जल्द ही स्टॉल लगाने की कार्यवाही की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें