फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गंगोलीहाट की रामलीला में महिलाएं करेंगी अभिनय

Mon, 14 Sep 2026 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। इस बार गंगोलीहाट की रामलीला में महिलाएं और युवतियां प्रमुख पात्रों की भूमिका निभाएंगी। उन्हें अक्तूबर के दूसरे सप्ताह तक तालीम दी जाएगी। कमेटी के निर्देशक सूबेदार शंकर सिंह, किशन उप्रेती और कैलाश सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता, शूर्पणखा, अहिल्या और शबरी जैसे पात्रों में महिलाएं नजर आएंगी। इन सभी पात्रों का चयन कर लिया गया है। महाकाली रामलीला कमेटी पिछले 92 सालों से रामलीला का मंचन करा रही है।
पात्र चयन के दौरान कमेटी के सचिव गजेंद्र रावल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र रावल और उपाध्यक्ष विजय साह मौजूद रहे। संरक्षक सस्ती रावल, हरगोविंद रावल और ललित उप्रेती भी इस अवसर पर उपस्थित थे। तबला वादक प्रियांशु कुमार और हारमोनियम वादक विशाल सियाल भी चयन प्रक्रिया में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें