फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कार्यस्थल के नजदीकी बूथों पर तैनात होंगी महिला कार्मिक

Tue, 22 Jul 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अब महिला कार्मिकों को अपने कार्यस्थल के नजदीकी बूथों पर चुनाव ड्यूटी मिलेगी। डीएम ने निर्वाचन अधिकारियों को इसके निर्देश जारी किए हैं। बीते दिनों पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजा था। उन्होंने कहा कि महिला कर्मियों की ड्यूटी उनके कार्यस्थल से 100 से 150 किलोमीटर दूर लगाई गई है। पत्र का संज्ञान लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने महिला कार्मिकों को कार्यस्थल के नजदीक चुनाव ड्यूटी में तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद गोस्वामी ने कहा कि जिन महिला कार्मिकों का मतदान शुरू होने से पूर्व संबंधित बूथों पर पहुंचना संभव नहीं है, वहां उनकी ड्यूटी नहीं लगेगी। अब निर्वाचन अधिकारियों को सभी महिला कर्मियों की ड्यूटी उनके कार्यस्थल के नजदीकी बूथों पर करनी होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें