फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बेड़ीनाग में महिलाओं को किया स्वरोजगार के प्रति प्रेरित

Tue, 13 Oct 2026 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। विकासखंड सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने, स्वयं सहायता समूहों को मजबूत बनाने और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख संगीता चन्याल ने महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और स्वरोजगार से आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के लिए ऐसे प्रशिक्षण महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में बीडीओ नवीन तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें