फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अमोड़ी में महिलाओं को मिला नया बाजार, सामुदायिक कॉस्मेटिक और क्लॉथ सेंटर शुरू

Thu, 09 Jul 2026 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में ग्रामोत्थान परियोजना के तहत विकासखंड चंपावत के अमोड़ी में नारी शक्ति संकुल संघ के गंगा स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित सामुदायिक कॉस्मेटिक एवं क्लॉथ सेंटर का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डॉ. जीएस खाती ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीडीओ डॉ. खाती ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की मजबूत कड़ी बनकर उभर रहे हैं। ऐसे केंद्र महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के साथ स्थानीय उत्पादों के लिए स्थायी बाजार भी उपलब्ध करा रहे हैं जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और परिवार की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
सेंटर में कॉस्मेटिक और रेडीमेड वस्त्रों के अलावा स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार स्थानीय दालें, अचार, जूस तथा अन्य घरेलू उत्पाद भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। इससे स्थानीय उत्पादों को बाजार मिलने के साथ समूह से जुड़ी महिलाओं की आय में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रतिनिधि सुंदर बोहरा, जिला परियोजना प्रबंधक ममराज सिंह चौहान सहित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें