फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तीन गांवों की महिलाओं ने लावारिस गायों को पहुंचाया कलक्ट्रेट

Mon, 13 Jul 2026 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ये लावारिस गायें हमारी फसल बर्बाद कर हमारी मेहनत को बर्बाद कर रही हैं। कई बार इनसे निजात दिलाने की मांग की गई लेकिन हमारी नहीं सुनी गई। ऐसे में हमें इन गायों को आपके हवाले करना पड़ा है। यह कहा लावारिस गायों को हांककर कलक्ट्रेट पहुंची रुइना, भड़कटिया और कोटली की महिलाओं ने डीएम से।
विज्ञापन

तीनों गांवों की महिलाएं लावारिस गायों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं और उन्हें परिसर में बांध दिया। महिलाओं ने कहा कि पूर्व में वे इस समस्या के समाधान की उम्मीद में जनसुनवाई में पहुंची थीं। तब जिला पंचायत को इन गायों को गोशाला भेजने के निर्देश दिए गए थे। जिला पंचायत ने इसका संज्ञान नहीं लिया। हमारे गांव में पहुंची जिला पंचायत उपाध्यक्ष से भी समस्या साझा की तो उन्होंने भी उचित समाधान का आश्वासन दिया। यह आश्वासन सिर्फ हवाई साबित हुए। ऐसे में मजबूर होकर हमें गायों को कलक्ट्रेट पहुंचाना पड़ा है। महिलाओं की परेशानी को समझते हुए डीएम ने जिला पंचायत का वाहन बुलाया और गायों को गोशाला भेजा। इसके बाद महिलाएं घर रवाना हुईं। गायों को कलक्ट्रेट लाने वालों में प्रधान दीपा जोशी, प्रिया जोशी, हेमा जोशी, कमला पुनेड़ा सहित कई महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें