फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने किया एनएच जाम

Fri, 04 Jan 2019 10:29 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
एनएच पर जाम लगाती मलबा जलस्रोतों में डालने से नाराज महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बारहमासी सड़क का मलबा जलस्रोतों में डालने से भड़कीं चुलकोट की महिलाओं ने नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। उन्होंने प्रदर्शन कर गधेरों में मलबा डालना बंद नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन


चुलकोट की महिलाओं ने कहा कि बारहमासी सड़क का मलबा मनमाने ढंग से फेंका जा रहा है। गधेरों में मलबा फेंकने से जलस्रोत मलबे से पट गए हैं। खेतों को भी काफी नुकसान पहुंच रहा है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि बारहमासी सड़क के मलबे को गधेरों में डालकर जलस्रोतों को बंद करने की शिकायत डीएम के जनता दरबार सहित कई अवसरों पर उठाने के बाद भी इस दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है।

इसी उपेक्षा से मजबूर होकर उन्हें चक्का जाम करना पड़ रहा है। इस दौरान जाम के चलते पिथौरागढ़-घाट के बीच सैकड़ों वाहन फंस गए। लगभग आधे घंटे के जाम के बाद यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए महिलाओं ने जाम खोल दिया। इस मामले को लेकर पिछले सप्ताह जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट के नेतृत्व में जिला कार्यालय परिसर में प्रदर्शन भी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें