फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरीतियों को दूर करने के लिए आगे आएं महिलाएं

विज्ञापन
नाचनी में आयोजित बैठक में उपस्थित महिलाएं। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
‘चलो अपना गांव संवारे’ अभियान के तहत आज सोच संस्था ने क्वीटी में बैठक की। इस दौरान महिलाओं का कहना था कि वे अपने पैरों पर खड़ा होकर अपना और बच्चों का भविष्य संवारना चाहती हैं। इस दौरान महिलाओं से समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ आगे आकर सामाजिक परिवर्तन का वाहक बनने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

महिला भवन क्वीटी में आयोजित बैठक में आसपास के पांच ग्राम पंचायतों की महिला मंगल दल व समूहों से जुड़ीं महिलाओं ने प्रतिभाग किया। उनका कहना था कि रोजगार के अभाव में पलायन हो रहा है। गांव आधारित रोजगार देकर गरीब का विकास किया जा सकता है। महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि हम कालीन, सिलाई, फूलो की खेती, मसाला उद्योग, आचार मुरब्बा आदि का प्रशिक्षण लेकर अपने जीवन को बदलना चाहती हैं।
सोसायटी फार एक्शन इन हिमालया के अध्यक्ष जगत मर्तोलिया ने कहा कि पहाड़ में पहाड़ जैसा जीवन जीने वाली महिला समुदाय को रोजगार से जोड़ने के लिए संभावनाएं तलाशने का काम किया जा रहा है। महिला मंगल दल तत्ला जोहार की अध्यक्ष विमला बयाल ने कहा कि हिमालय क्षेत्र की महिलाओं के लिए रोजगार व उत्पादन के लिए बाजार की आवश्यकता है। संचालन सोबन बयाल ने किया। इस मौकै पर दीपा देवी, कमला रावत, बीना मेहता, लक्ष्मी, हेमा, दीया आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें